HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. नशे में धुत अभिनेत्री गिरफ्तार, जुहू पुलिस से हाथापाई का लगा आरोप

नशे में धुत अभिनेत्री गिरफ्तार, जुहू पुलिस से हाथापाई का लगा आरोप

अभिनेत्री काव्या थापर (Kavya Thapar) को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। इस मामले में जब पुलिस ने अभिनेत्री को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अभिनेत्री काव्या थापर (Kavya Thapar) को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर नशे की हालत में कार चलाने और एक व्यक्ति को ठोकर मारने का आरोप है। इस मामले में जब पुलिस ने अभिनेत्री को रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Education Bombay Scottish School) से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स (Thakur college of science and commerce) से ग्रेजुएशन किया है।

काव्या सबसे पहले हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में नजर आई थीं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड जैसे पतंजलि, मेक माइ ट्रिप के लिए विज्ञापन किया है। उनकी पहली तेलुगु फिल्म Ee Maaya Peremito थी जोकि 2018 में रिलीज हुई। काव्या अपने हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...