1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा में लापरवाही पर भड़के डीएम, CMO को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा में लापरवाही पर भड़के डीएम, CMO को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए

सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान वो काफी नाराज दिखे। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पता लगा कि, तीन माह से लगातार जननी सुरक्षा योजना में 'डी' श्रेणी मिल रही है। इस पर उन्होंने सीएमओ से कड़ी नाराजगी जताई।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

कानपुर। कानपुर में जननी सुरक्षा में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही के कारण जननी सुरक्षा में तीन महीने से लगातार ‘डी’ श्रेणी मिल रहा है। जब स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, समीक्षा बैठक से गैरजाहिर पर्यटन अधिकारी नीलम गौतम व उनके विभाग की कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुखवीर सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संदेश सिंह तोमर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी ने दी 574 करोड़ सौगात, बोले- ‘न कर्फ्यू, न दंगा… बुलंदशहर चंगा’

सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान वो काफी नाराज दिखे। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पता लगा कि, तीन माह से लगातार जननी सुरक्षा योजना में ‘डी’ श्रेणी मिल रही है। इस पर उन्होंने सीएमओ से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश के साथ ही अन्य विभागों को भी चेताते हुए कहा कि जिन विभागों की लगातार लापरवाही के कारण जिले की रैंकिंग खराब होगी, उनके संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, फैमिली आइडी की समीक्षा के दौरान जिले की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर खंड विकास अधिकारियों, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, बीएसए, सहायक श्रम आयुक्त और जिला प्रोबेशन अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। ऐसे ही आबकारी विभाग और मंडी शुल्क में लगातार ‘डी’ ग्रेड प्राप्त होने पर डीएम ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

 

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी पर नमाज पढ़ने की बात करने वाले को मालूम होना चाहिए कि इस मंदिर का निर्माण एक मुसलमान ने ही कराया था : बृजभूषण शरण सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...