1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है।

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है।

पढ़ें :- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुरादाबाद के सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है, जबकि फतेहपुर से नौशीन को बस्ती, उन्नाव से शौर्य अरोड़ा को बदायूं, बिजनौर से कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर और गाजियाबाद से अयान जैन को आजमगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में आगरा से शिवम कुमार को महराजगंज, प्रयागराज से अनिमेष वर्मा को देवरिया, मिर्जापुर से श्री अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर, अलीगढ़ से शुभांशु कटियार को जौनपुर, सहारनपुर से विनोद कुमार मीना को औरैया तथा कन्नौज से अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में आगे रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया, श्री जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर, श्री तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी, मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थ नगर से रायबरेली औरअपराजिता आर्यन को मुजफ्फर नगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई तैनाती दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...