1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dussehra 2021 : रावण दहन अयोध्या में शाम साढ़े पांच बजे तो दिल्ली में छह बजे , देखें अपने शहर का समय

Dussehra 2021 : रावण दहन अयोध्या में शाम साढ़े पांच बजे तो दिल्ली में छह बजे , देखें अपने शहर का समय

देशभर में दशहरा पर्व (Dussehra Festival) इस साल 15 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में विजयादशमी और दशहरे की धूम हर तरफ नजर आ रही है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा (Dussehra 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन (Raavan Dahan)  करने की परंपरा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में दशहरा पर्व (Dussehra Festival) इस साल 15 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में विजयादशमी और दशहरे की धूम हर तरफ नजर आ रही है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में दशहरा (Dussehra 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग अलग हिस्सों में रावण दहन (Ravan Dahan)  करने की परंपरा है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

देश की राजधानी दिल्ली में रावण दहन (Ravan Dahan) का कार्यक्रम शाम छह बजे रखा गया है, जबकि लखनऊ में यह समय रात आठ बजे है। वहीं, कानपुर में नौ बजे का समय तय किया गया है। वहीं,  मुंबई में इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए यहां पर रावण दहन (Ravan Dahan)  का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। अहमदाबाद में भी सार्वजनिक स्थल पर रावण दहन (Ravan Dahan) करने की अनुमति नहीं है।

अयोध्या में रावण दहन का समय

लक्षमण किला दशहरा समिति की ओर से अयोध्या में रावण दहन (Ravan Dahan) का समय  शाम 5.30 बजे रखा गया है। लक्षमण किला दशहरा समिति ने बताया कि रामलीला मैदान में शाम साढ़े पांच बजे रावण दहन होगा। हालांकि, समिति ने कोरोना के मद्देजनर इस कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं जुटाने की अपील की है।

वाराणसी में रावण दहन (Ravan Dahan) कार्यक्रम नहीं होगा

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

वाराणसी में दो जगहों पर पर पुतला दहन हुआ करता था, लेकिन कोविड-19 के चलते इस बार भी रावण दहन (Ravan Dahan) कार्यक्रम नहीं होगा।

पटना में रावण दहन (Ravan Dahan) का समय

बिहार की राजधानी पटना में कालिदास रंगालय में रावण वध (Ravan Dahan) का समय शाम  4: 30 से 5:30 के बीच रखा गया है। रावण (Ravan)  की ऊंचाई इस बार 15 फीट ही है। यह पहले 50 फीट से ऊंचा होता था,

रायपुर में रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे

डब्ल्यू आर एस कॉलोनी शाम 6 बजे रावण दहन (Ravan Dahan) का समय रखा गया है। इस बार रावण (Ravan) की ऊंचाई पहले से आधी कर दी गई है। 100 से 51 फीट हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

दशहरा (Dussehra) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध (Ravan Dahan) कर लंका पर विजय हासिल की थी, इसलिए भी इस पर्व को विजयादशमी कहा जाता है। । मां भगवती की विजया स्वरूप होने पर भी इसे विजयादशमी कहा जाता है। हिन्दुओं का यह प्रमुख त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।

दशहरा पर्व की धूम नवरात्रि पर्व के शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है और इन नौ दिनों में विभिन्न जगहों पर रामलीलाओं का मंचन किया जाता है। 10 वें दिन भव्य झांकियों और मेलों के आयोजन के पश्चात रावण के पुतले का दहन कर बुराई के खात्मे का संदेश दिया जाता है। रावण (Ravan ) के पुतले के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले का ही दहन किया जाता है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...