1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए उनके आवास पहुंची, JMM कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए उनके आवास पहुंची, JMM कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और करीब 40 घंटे तक सीएम के 'लापता' होने के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। ईडी का दावा है कि सोरेन के घर से छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। ईडी के दावे के बाद सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। धनशोधन मामले में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कथित जमीन घोटाले में घिरे हेमंत सोरेन से ईडी कुछ देर में पूछताछ शुरू करेगी। रांची में हेमंत सोरेन के घर ईडी के अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं, इसको लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा दिया गया है।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

सोमवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर ईडी की छापेमारी और करीब 40 घंटे तक सीएम के ‘लापता’ होने के बाद सियासी पारा तेज हो गया है। ईडी का दावा है कि सोरेन के घर से छापेमारी के दौरान 36 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। ईडी के दावे के बाद सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका भी जताई जा रही है।

मंगलवार को विधायकों के साथ की थी बैठक
बता दें कि, मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं। कयास है कि हेमंत अपनी जगह पत्नी को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।

 

पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...