HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयास फेल, बढ़ रहे मरीज

टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयास फेल, बढ़ रहे मरीज

भोपाल। सूबे में सरकार भले ही प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास कर रही हो लेकिन बावजूद इसके सरकारी प्रयास फेल होते नजर आ रहे है क्योंकि सूबे के दस जिलों में बीते एक वर्ष में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बता दें कि बीते 24 मार्च को ही विश्व टीबी दिवस मनाया गया था।

By Shital Kumar 
Updated Date

खास बात यह है कि राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से ज्यादा नए मरीज ढूंढे जा चुके हैं। जहां प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीज बढ़े हैं, वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो मरीजों में कमी आई है। 2024 में एमपी में टीबी मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 80 हजार 290 दर्ज की गई है, जबकि 2023 में 1 लाख 82 हजार 290 थी। वहीं 2022 में मध्य प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या 1 लाख 85 हजार 904 दर्ज की गई थी। प्रदेश में क्षय रोगियों की संख्या में कमी लाने के लिए सरकार दवा और पोषण आहार दोनों स्तर पर काम कर रही है।

पढ़ें :- एमपी में साल में दो बार होगी 10 वीं-12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं

इन जिलों में बढ़े मरीज

जिला    2023     2024

भोपाल 11757    12,850
इंदौर 9308     10,275
आगर मालवा 1274 1347
बड़वानी 2378   2418
भिंड 3968     3976
बुरहानपुर 1926    2295
दमोह 3615     3704
दतिया 1872   2391
देवास 1922   2510
धार 4931   5119

पढ़ें :- एमपी के मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को लेकर मैदान में कूदी कांग्रेस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...