1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Eid special: ईद पर धर्मेंद्र को आई दिलीप कुमार की याद, कई स्टार्स ने दी फैंस को बधाई

Eid special: ईद पर धर्मेंद्र को आई दिलीप कुमार की याद, कई स्टार्स ने दी फैंस को बधाई

Eid special, Dharmendra, Dilip Kumar on Eid, many stars congratulated fans

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Eid special: धर्मेंद्र, जूनियर एनटीआर, इमरान हाशमी और निम्रत कौर जैसी कई हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के साथ एक मोनोक्रोम तस्‍वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक”। स्टार जूनियर एनटीआर ने दूसरों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक, यह ईद आपके लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए।”

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “सभी को ईद मुबारक, प्रेम, शांति और समृद्धि।” एक्ट्रेस निम्रत कौर ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “आप सभी को ईद बहुत-बहुत मुबारक।” एक्टर इमरान हाशमी ने भी अपने फैंस को “ईद मुबारक” कहा।

पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव

सुनील शेट्टी ने सभी से एकता की भावना को बनाए रखने और दयालुता को अपनाने का निवेदन किया। सुनील ने ट्वीट किया, “इस शुभ दिन पर, आइए एकता की भावना को संजोएं, दयालुता को अपनाएं और कृतज्ञता फैलाएं। आप सभी को सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं, ईद मुबारक।” स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा, “ईद मुबारक।” गायक पापोन ने कहा, ”ईद मुबारक, ईद उल फितर की सभी को शुभकामनाएंं।” गायक-संगीतकार अदनान सामी ने पियानो बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ”ईद मुबारक”

 

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...