1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

Eid-ul-Adha: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

Eid-ul-Adha Wishes: आज (शनिवार 7 जून) भारत के विभिन्न हिस्सों में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2025) यानी बकरीद मनायी जा रही है। मुस्लिम समुदाय का यह त्योहार हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति समर्पण और श्रद्धा की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने की डिजिटल स्ट्राइक, जुगनू समेत 5 ऐप्स को किया ब्लॉक

बकरीद के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईद-उज-जुहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।’

पढ़ें :- फिल्म धुरंधर को प्रोपेगैंडा बताने वालों को सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब, कहा- फिल्म तो फिल्म होती है

पीएम मोदी ने लिखा, ‘ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मज़बूत करे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सभी को ईद मुबारक! प्यार और समझदारी हमारे दिलों को भर दे और हम सभी को एकजुट करे।’ इसके अलावा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बकरीद शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ें :- बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप, बोले-यदि उनके जीवन को कोई हानि हुई तो ये संवेदनहीन संस्थाये होंगी जिम्मेदार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...