HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Election Results 2023: मध्य प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती, कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर, नरोत्तम मिश्रा चल रहे ​​पीछे

Election Results 2023: मध्य प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती, कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर, नरोत्तम मिश्रा चल रहे ​​पीछे

विधानसभा चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। शुरूआती रूझान में यहां पर कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा अभी पीछे चल रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Results 2023: विधानसभा चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। शुरूआती रूझान में यहां पर कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा अभी पीछे चल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी ये शुरूआती रूझान है कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मध्य प्रदेश में कौन सत्ता में आयेंगे।

पढ़ें :- Madhya Pradesh: इंदौर में एक बार फिर Corona virus ने दी दस्तक, दो लोगो में COVID-19 की पुष्टि, एक महिला की मौत

बता दें कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज किसकी सरकार बनेगी ये स्पष्ट हो जाएगा। सभी पार्टिंयों की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं लेकिन दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कहां पर किसकी सरकार बन रही है।

वहीं, वोटों की गिनती से पहले मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने अपनी जीत का दावा किया है। उनका दावा है कि इस बार भाजपा 125 से 150 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि, कांग्रेस के नेता कमलनाथ की तरफ से अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं।

बता दें कि, सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गयी है। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। वहीं, मतगणना शुरू होने से पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक इक्ट्ठा हो गए हैं। इस दौरान एक समर्थक भगवान हनुमान के रूप में तैयार होकर पहुंचा, जिसका कहना है कि सत्य की जीत होगी।

पढ़ें :- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, बोले- न संसद-न सुप्रीम कोर्ट, सर्वोच्च तो सिर्फ...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...