1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जयराम रमेश ने लिखी चुनाव आयोग को चिट्ठी

Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जयराम रमेश ने लिखी चुनाव आयोग को चिट्ठी

हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। शुरूआती रूझान कुछ यही इशारा कर रहे हैं। हालांकि, वोटों की गिनती शुरू होते ही कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी लेकिन अब कांग्रेस काफी पिछड़ गयी है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Results 2024: हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। शुरूआती रूझान कुछ यही इशारा कर रहे हैं। हालांकि, वोटों की गिनती शुरू होते ही कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी लेकिन अब कांग्रेस काफी पिछड़ गयी है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

पढ़ें :- BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ECI हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है। ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था। हम उम्मीद करते हैं की ECI जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए। हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है। ये सब ‘माइंड गेम’ है…हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

पढ़ें :- UP News : गर्मी में बेपटरी हो सकती है बिजली व्यवस्था, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीएम योगी को लिखा पत्र

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...