HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Exit polls 2022 : एग्जिट पोल्स पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा दावा

Exit polls 2022 : एग्जिट पोल्स पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा दावा

Exit polls 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के सोमवार को आए कई एग्जिट पोल्स (Exit polls) ने जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उत्साहित कर दिया है तो दूसरी तरफ सपा गठबंधन को झटका लगा है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत और सपा की हार का दावा किया गया है। अब इसके बाद 10 मार्च को नतीजों की बारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Exit polls 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के सोमवार को आए कई एग्जिट पोल्स (Exit polls) ने जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उत्साहित कर दिया है तो दूसरी तरफ सपा गठबंधन को झटका लगा है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स (Exit polls)  में बीजेपी (EVM) की जीत और सपा की हार का दावा किया गया है। अब इसके बाद 10 मार्च को नतीजों की बारी है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी

इस बीच सपा गठबंधन के अहम हिस्सेदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने एग्जिटपोल्स (Exit polls)  पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एग्जिट पोल्स (Exit polls)  का दावा खारिज करते हुए कहा कि सपा गठबंधन (SP  Alliance) की ही सरकार बनने जा रही है। वहीं उनकी चिंता ईवीएम (EVM) की सुरक्षा को लेकर है।

ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है। टेलीविजन पर ध्यान न दें… जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं! EVM मशीन पर रहे हमेशा ध्यान।” 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर बाद में बगावत करके सपा गठबंधन में शामिल हो गए।

रामगोपाल यादव ने भी एग्जिट पोल्स को किया खारिज

पढ़ें :- ICSE कक्षा 10 वीं, ISC कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम 6 मई को घोषित किए जाएंगे : CISCE

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Rajya Sabha MP Ram Gopal Yadav) ने कार्यकर्ताओं से मतगणना में सावधानी बरतने को कहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव (Rajya Sabha MP Ram Gopal Yadav)  ने कहा कि एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड (Exit Polls Monitored) हैं। समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।

 

जानें क्या है एग्जिट पोल्स का अनुमान?

आज तक माय एक्सिस इंडिया का एग्जिट पोल (My Axis India exit poll) कहता है कि भाजपा को 288-326 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा गठबंधन 71-101 सीटें जीत सकती है। बसपा को 3-9 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाएंगी। एबीपी सी वोटर के सर्वे का अनुमान है कि एक बार फिर यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा 228-224 सीटों पर कमल खिला सकती है तो सपा गठबंधन 132 से 148 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बसपा (BSP) को 13-21 और अन्य को 6-8 सीटें मिल सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...