1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Punjabi flavored Sarson Ke Saag: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने शेयर की पंजाबी जायके वाला सरसों के साग की रेसिपी

Punjabi flavored Sarson Ke Saag: फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने शेयर की पंजाबी जायके वाला सरसों के साग की रेसिपी

जायकों में सबसे बेहतरीन पंजाबी जायका माना जाता है। शायद ही कोई हो जिसे पंजाबी जायके का स्वाद न भाता हो। अगर बात हो पंजाबी स्टाईल सरसों के साग की तो इसका हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि अधिकतर महिलाएं पंजाबी स्टाईल सरसों का साग बनाने की खूब कोशिश करती हैं लेकिन स्वाद में वो बात नहीं आ पाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Punjabi flavored Sarson Ke Saag:  जायकों में सबसे बेहतरीन पंजाबी जायका माना जाता है। शायद ही कोई हो जिसे पंजाबी जायके का स्वाद न भाता हो। अगर बात हो पंजाबी स्टाईल सरसों के साग की तो इसका हर कोई दीवाना है। यही वजह है कि अधिकतर महिलाएं पंजाबी स्टाईल सरसों का साग बनाने की खूब कोशिश करती हैं लेकिन स्वाद में वो बात नहीं आ पाती है। तो आज आपको फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अमृतसर स्टाईल सरसों का साग बनाने की रेसिपी बता रही है तो चलिए फिर जानते हैं सरसों के साग को बनाने का तरीका।

पढ़ें :- अयोध्या के होटल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नजर बंद, पत्नी बोलीं- मेरे पति की जान को खतरा

पंजाबी जायके वाला सरसों का साग बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

सरसों, मेथी, बथुआ और पालक , प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, देसी घी, नमक, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, साबुत लाल मिर्ची, हींग, जीरा, जीरा पाउडर।

पंजाबी जायके वाला सरसों का साग बनाने का ये है तरीका

पंजाबी जायके वाला  सरसों का साग बनाने के लिए पहले सभी सागों को अच्छे से साफ कर लें। और फिर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। साग उबल जाए तो इसे ब्लेंड करें। हालांकि, भारती की तरह साग बना रही हैं तो इसे मथनी से मथें। इसमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इस तरीके से साग काफी टेस्टी बनता है। साग बनाने की तैयारी करने के लिए लहसुन, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इसी के साथ अदरक को कद्दूकस कर लें।

पढ़ें :- मुस्लिम धर्म छोड़ उर्फी जावेद बन गईं रिता भारद्वाज? इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस तो एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बड़ी बात

अब तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा, लाल मिर्ची डालें और चटकने दें। अब इसमें लहसुन डाल कर भून लें। जब ये भुन जाए तो इसमें बारीक कटे प्याज डालें और इसे ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें सभी मसाले डालें। 1 मिनट के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डाल दें।

जब टमाटर गल जाएं तो इसमें सरसों का साग डालें। इसे मिक्स करें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालें। अच्छे से मिक्स करें और भून लें। सरसों का साग तैयार है, इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिला सकते हैं, ये ऑप्शनल है। इसे मक्के की रोटी के साथ सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...