1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर:12 बर्ष की उम्र में गायब हुआ बच्चा 35 बर्ष बाद पहुंचा घर,परिवार में खुशी का माहौल

फतेहपुर:12 बर्ष की उम्र में गायब हुआ बच्चा 35 बर्ष बाद पहुंचा घर,परिवार में खुशी का माहौल

अब से लगभग 35 बर्ष पहले कुछ लोग एक 12 बर्ष के बच्चे को काम के बहाने अपने साथ भोपाल ले गए थे।उसके बाद वो बच्चा 47 बर्ष का हो जाने पर अपने घर पहुंचा है जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

By रूपक त्यागी 
Updated Date

 

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सामूहिक विवाह में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त,दो अधिकारियों पर गिरी गाज,दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

काम के बहाने एक 12 साल के बच्चे को कुछ लोग अपने साथ ले गए और उसके साथ जानवरो की तरह काम लेते रहे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था तभी 35 साल बाद वह बच्चा जो अब 47 साल का हो गया एक पुलिस कर्मी की मदद से अपने परिवार के लोगो से मिल पाया,जंहा 35 साल बाद अपनो को देख परिवार के लोगो मे खुशी का ठिकाना ना रहा।यह मामला यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव का है जंहा गांव के रहने वाले स्वयंवर सिंह और उनकी पत्नी शिव दुलारी के तीन लड़के व एक लड़की में चंदा बड़ी लड़की,बाबू बड़ा लड़का,बगानी व जगत है। बगानी 12 वर्ष की उम्र में गांव के कर्नल मान सिंह अपने साथ भोपाल स्थित फार्म हाउस में नौकरी कराने के को ले गए थे। वहीँ से बगानी एक साल बाद गायब हो गया था।जंहा बेटे के गुम होने की सूचना के गम में 20 साल पहले पिता स्वंयर सिंह की मौत हो चुकी है।उसके बाद माँ शिवदुलारी अपने बेटे की राह तक रही थी।जंहा चार दिन पहले गाजीपुर थाने से बागनी को भोपाल में मिलने की सूचना आयी तो परिवार में खुशियां छा गई। वहीँ ग्राम प्रधान की मदद से गुम हुए बगानी अपने परिवार से मिल पाया,बगानी के घर पहुँचते हुए जहाँ परवारीजनों में ख़ुशी की लहार दौड़ गई।

वहीँ गाँव के आसपास के लोगों का गुम हुए बगानी से मिलने के तांता लगा हुआ है। व्यक्ति के घर पहुँचने की सूचना पर स्थानीय भाजपा नेताओं का भी लगातार आना जाना जारी और क्षेत्रीय नेताओं में बगानी के घर पहुंचकर उसका स्वागत भी किया। वहीँ भाजपा नेत्री अपर्णा गौतम के मुताबिक बगानी 35 वर्ष पहले गम हो गया था,जिसके बाद वह आज अपने घरवालों को मिल पाया है,जिसका हमारे द्वारा स्वागत भी किया गया है और इस परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है,जिसके लिए अधिकारियों से बातचीत कर इस परिवार को हर संभव मदद दिलाया जाएगा।

रिपोर्ट:-भीम शंकर

 

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...