1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर:-यमुना नदी का पानी गांव में घुसा,ग्रामीण नाव के ले रहे सहारा

फतेहपुर:-यमुना नदी का पानी गांव में घुसा,ग्रामीण नाव के ले रहे सहारा

फतेहपुर जिले में यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते यमुना तटीय कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।और यमुना की सहायक नदियां नोन और ससुर खदेरी नदी उल्टी दिशा में बहने लगी है।

By रूपक त्यागी 
Updated Date

फतेहपुर जिले में यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते यमुना तटीय कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।और यमुना की सहायक नदियां नोन और ससुर खदेरी नदी उल्टी दिशा में बहने लगी है। बाढ़ के चलते ललौली और किशनपुर क्षेत्र की सड़के पानी में डूब गईं हैं। जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है और लोगो को गांव से आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यमुना के साथ गंगा के जलस्तर में भी इजाफा होने से प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। साथ ही तटीय इलाकों में बाढ चौकियों स्थापित कर चौबीस घण्टे कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा टीम के साथ गंगौली, पलटू का पुरवा समेत कई बाढ़ प्रभावित गाँवों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के बताया कि जनपद फतेहपुर के अंतर्गत यमुना नदी के किनारे स्थित जितने भी गांव स्थित है उन सभी पर ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत वार टीम लगाई गई है साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है और लगातार निरीक्षण कर समुचित प्रबंध किए जा रहें है। साथ ही बाढ़ संभावित तटीय गांवो में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

रिपोर्ट:- भीम शंकर

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...