1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाक के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती निकाह के बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचीं मंदिर, लोग बोले- अद्भुत

पाक के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती निकाह के बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचीं मंदिर, लोग बोले- अद्भुत

Fatima Bhutto Wedding : पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो (Former Pakistan PM Zulfikar Ali Bhutto) की पोती फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फातिमा ने अपनी शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन कर नई मिसाल कायम की है। फातिमा के इस कदम से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Fatima Bhutto Wedding : पाकिस्तान के पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो (Former Pakistan PM Zulfikar Ali Bhutto) की पोती फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फातिमा ने अपनी शादी के बाद हिंदू मंदिर के दर्शन कर नई मिसाल कायम की है। फातिमा के इस कदम से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto)  के कदम को खूब सराह रहे हैं, तो कुछ ने उनकी आलोचना की। 40 वर्षीय फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto) पेशे से लेखक और कॉलमनिस्ट हैं। शुक्रवार को उनका निकाह समारोह उनके दादा के पुस्तकालय में हुआ था। उन्होंने अमेरिकी नागरिक ग्राहम से शादी की है।

पढ़ें :- खजुराहो, सूरत और इंदौर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ कैसे हुआ खेल? विपक्ष का आरोप-लोकतंत्र को खतरा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fatima Bhutto (@fbhutto)

पढ़ें :- पीएम मोदी राहुल गांधी को अपशब्द कहने के बजाए, महंगाई, बेरोजगारी पर फोकस करें, याद रखें सत्ता कभी किसी एक हाथ में नहीं रहती : शरद पवार

पाकिस्तान के दिवंगत प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो (Former Pakistan PM Zulfikar Ali Bhutto)  की पोती फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto) ने अपनी शादी के बाद कराची में एक हिंदू मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 40 वर्षीय फातिमा का निकाह समारोह शुक्रवार को उनके दादा के पुस्तकालय में हुआ था। उनके भाई ने नवविवाहित जोड़े को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fatima Bhutto (@fbhutto)

पढ़ें :- आम चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर SC ने ED से मांगा जवाब, जजों ने ASG से सवालों की बौछार

ट्रिब्यून की रिपोर्ट्स के मुताबिक फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto)  के पति ग्राहम अमेरिकी नागरिक हैं। इस समारोह में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग उपस्थित थे। फातिमा अपने खास दिन पर सफेद जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

जानें कौन हैं फातिमा भुट्टो?

फातिमा भुट्टो (Fatima Bhutto)   का जन्म अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ था। उनका लालन-पालन सीरिया और कराची में हुआ है। उन्होंने नॉर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और लंदन की SOAS यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री प्राप्त की।

फातिमा के परिवार का इतिहास

जुल्फिकार अली भुट्टो (Zulfikar Ali Bhutto)को सैन्य तख्तापलट के बाद अप्रैल 1979 में दिवंगत सैन्य तानाशाह जिया उल हक (Zia-ul-Haq) ने फांसी दे दी थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी, बेनज़ीर भुट्टो (Benazir Bhutto) की दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। सितंबर 1996 में क्लिफ्टन में भुट्टो के आवास के पास छह अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके भाई मुर्तजा भुट्टो (Murtaza Bhutto) को भी पुलिस ने उस समय मार डाला था जब उनकी बहन प्रधानमंत्री थीं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...