1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China में पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाला वैज्ञानिक संसद से बर्खास्त, लगे भ्रष्टाचार के आरोप

China में पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाला वैज्ञानिक संसद से बर्खास्त, लगे भ्रष्टाचार के आरोप

चीन के नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (National Pharmaceutical Group) की सहायक कंपनी चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (CNBG ) के अध्यक्ष यांग श्याओमिंग पर भ्रष्टाचार और कानून के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस वजह से नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के दौरान साल 2020 में COVID-19 वैक्सीन चीन (Covid-19 Vaccine)  के जिस वैज्ञानिक ने तैयार किया था। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर संसद से बर्खास्त कर दिया गया है। चीन के नेशनल फार्मास्युटिकल ग्रुप (National Pharmaceutical Group) की सहायक कंपनी चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप (CNBG ) के अध्यक्ष यांग श्याओमिंग पर भ्रष्टाचार और कानून के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस वजह से नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई है। एनपीसी द्वारा इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यांग के खिलाफ पहले से ही पार्टी की अनुशासनात्मक समिति द्वारा जांच की जा रही थी।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

चीन में चल रहा है भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping)  बीते कुछ वर्षों से पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रहे हैं।  इस बीच यांग की बर्खास्तगी चीन के हेल्थ सेक्टर पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। कार्रवाई के दौरान बीते वर्षों में चीन के कई अस्पतालों के प्रमुखों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा सिनोफार्म (Sinopharm) के एक अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारी झोउ बिन को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

यांग ने ईजाद की थी पहली कोरोना वैक्सीन

62 वर्षीय यांग श्याओमिंग एक अनुभवी शोधकर्ता हैं, जिन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन बीबीआईबीपी-कोर्व (Corona Virus Vaccine BBIBP-Corv) को विकसित किया था। बाद में इस वैक्सीन के सामान्य उपयोग को मंजूरी दी गई थी। कोरोना वायरस का पहला मामला मार्च 2020 में चीन के वुहान शहर से सामने आया था और बाद में दुनिया भर में फैल गया था। इसके बाद इस बीमारी से दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो गई थी। यांग की टीम द्वारा विकसित की गई कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को दिसंबर 2020 में सामान्य उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

इससे पहले कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus  Epidemic)  से लड़ने में अहम भूमिका निभाने के लिए यांग को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्हें हो लेउंग हो ली फाउंडेशन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, जो विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्रों में चीन के वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...