1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Female Health Problems: इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएं अपने एग क्वालिटी को बना सकती हैं और भी बेहतर

Female Health Problems: इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएं अपने एग क्वालिटी को बना सकती हैं और भी बेहतर

आज के समय में चाहे महिला हो या पुरुष करियर बनाने के चक्कर में तीस के बाद ही शादी करते है। कभी कभी तो उम्र तीस से भी पार हो जाती है। ऐसे में अधिक उम्र में शादी करने पर कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज के समय में चाहे महिला हो या पुरुष करियर बनाने के चक्कर में तीस के बाद ही शादी करते है। कभी कभी तो उम्र तीस से भी पार हो जाती है। ऐसे में अधिक उम्र में शादी करने पर कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं।

पढ़ें :- Do not eat these things during pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों का सेवन करना होता है खतरनाक, भूलकर भी न करें सेवन

खासकर महिलाओं को प्रेगनेंसी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कभी कभी जीवनशैली, लाइफस्टाइल और हार्मोनल इंबैलेंस भी वजह हो सकती है। किसी भी महिला के लिए बच्चों को जन्म देने के लिए अंडो का स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है। महिला के अंडाशय में स्वस्थ्य अंडे ना केवल उसके पीडियड्स रेगुलर रखता है बल्कि प्रजनन क्षमता भी निर्धारित करता है।अगर आप जल्द मां बनना चाहती हैं और प्रेगनेंसी को ह्ल्दी बनाना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करना होगा। चलिए आज हम आपको बताते हैं वो फल कौन कौन से हैं।

एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसे खाने से अंडो की क्वालिटी बेहतर होती है। ये मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन ए और फोलेट से भरपूर होते हैं जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा दाल और बींस भी भी भरपूर सेवन करना चाहिए। दाल और बींस में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो अंडों की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है।

इसके अलावा ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रेस्पबेरीज में नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते है। ये दोनो ही अंडों की क्वालिटी को बेहतर करता है।

पढ़ें :- Eighth month of Pregnancy: प्रेगनेंसी के आठवें महीने में शरीर में होते हैं ये लक्षण और बदलाव

ड्राई फ्रूट्स भी अंडो की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ड्राईफ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते है। खासतौर से अखरोट में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला सेलेनियम अंडो के लिए बहुत लाभदायक होता है।

इसके अलावा हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पालक, पत्तागोभी और केला में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से निपटने में हेल्प करता है और ग्लूटाथियोन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं। तिल का सेवन करने से भी अंडे के निषेचन और गर्भाशय की एंडोमेट्रियल परत को मजबूत करने में हेल्प करता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...