HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. फर्टिलाइजर केस: लालू यादव के करीबी एडी सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, आरजेडी से हैं राज्यसभा सांसद

फर्टिलाइजर केस: लालू यादव के करीबी एडी सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, आरजेडी से हैं राज्यसभा सांसद

लालू यादव के करीबियों में शामिल आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। बीती देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है हिक उिफेंस कॉलोनी सिथत उनके घर पर काफी देर तक तलाशी अभियान के बाद ईडी ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा ह कि फर्टिलाइजर केस को लेकर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू किया है। बीते साल मार्च में ही आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लालू यादव के करीबियों में शामिल आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। बीती देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। बताया जा रहा है हिक उिफेंस कॉलोनी सिथत उनके घर पर काफी देर तक तलाशी अभियान के बाद ईडी ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा ह कि फर्टिलाइजर केस को लेकर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू किया है। बीते साल मार्च में ही आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

पढ़ें :- CM नीतीश ने दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मुआवजा का किया ऐलान, बिहार के 9 लोगों की हुई थी मौत

उस वक्त आरजेडी में भी उनके नाम से बहुत ज्यादा लोग वाकिफ नहीं थे और खुद पार्टी के नेताओं ने ही उन्हें उच्च सदन भेजे जाने पर हैरानी जताई थी। इसके अलावा एक वजह एडी सिंह यानी अमरेंद्र धारी सिंह का भूमिहार होना था। माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव पिछड़ों की राजनीति करते हैं। ऐसे में एडी सिंह को उच्च सदन में भेजे जाने पर राजनीतिक विश्लेषकों ने भी हैरानी जताई थी।

चर्चा है कि वे लालू यादव के बेहद करीबियों में सुमार है। लालू के कहने पर ही उन्हें राज्यसभा भेजा गया। उन्हें सांसद बनाने पर उठे सवालों का बचाव करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि आरजेडी सिर्फ मुस्लिमों और यादवों की ही पार्टी नहीं है। हमने सभी जातियों और धर्मों से आने वाले लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है।

पटना के रहने वाले एडी सिंह बिहार के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट एडी सिंह का फर्टिलाइजर और केमिकल्स का कारोबार है। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर में भी वह बड़ा दखल रखते हैं। उनका पूरा कारोबार दिल्ली से ही संचालित होता है।

 

पढ़ें :- Viral video: बिहार में दारोगा ने महिला कॉस्टेबल से मंदिर में रचाई शादी, बाहर निकलते है अपनी दुल्हन को जड़ दिया तमाचा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...