1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CM नीतीश ने दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मुआवजा का किया ऐलान, बिहार के 9 लोगों की हुई थी मौत

CM नीतीश ने दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मुआवजा का किया ऐलान, बिहार के 9 लोगों की हुई थी मौत

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी में लोग पहुंचे थे। इस दौरान बेकबू भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गयी। जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मरने वाले सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार के रहने वाले थे। वहीं, बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए भारी में लोग पहुंचे थे। इस दौरान बेकबू भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ मच गयी। जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मरने वाले सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार के रहने वाले थे। वहीं, बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। इस घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रू॰ मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के 18 मृतकों में बिहार के 9 लोग शामिल हैं। इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। इस घटना में दिल्ली के 8 और हरियाणा के 1 व्यक्ति की मौत हुई है। रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायल को 2.5 लाख रुपये और सामान्य घायल को 1 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, “कल जब यह दुखद घटना हुई, उस समय पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी और जम्मू की ओर जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर आ रहा एक यात्री सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया और उसके पीछे खड़े कई यात्री इसकी चपेट में आ गए और यह दुखद घटना घटी। इसकी उच्च स्तरीय समिति द्वारा जांच की जा रही है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...