HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022 : England को 2-1 से हराकर फ्रांस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2022 : England को 2-1 से हराकर फ्रांस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दिया है। फ्रांस  इंग्लैंड  को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 : कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दिया है। फ्रांस  इंग्लैंड  को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। फ्रांस (France) की टीम सातवीं बार फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची है।
फ्रांस बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में मोरक्को का सामना करेगा जिसने पुर्तगाल को एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में 1-0 से हराया। फ्रांस के ओलिवियर गिरौद (Olivier Giroud) ने अपनी टीम के विजयी गोल किया और इंग्लैंड के हैरी केन (Harry Kane) ने पेनल्टी गंवा दी।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

गिरोड ने अल बायत स्टेडियम में 78वें मिनट में फ्रांस के लिए दूसरा और निर्णायक गोल दागा। इससे वह अब ब्राजील के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बनने से अब केवल दो जीत दूर है। ब्राजील में 1958 और 1962 में लगातार दो विश्व कप जीते थे। फ्रांस के सर्वकालिक रिकॉर्ड गोल-स्कोरर गिरौद ने तय समय खत्म होने से 12 मिनट पहले विजयी गोल किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...