HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Fighter’ teaser out: स्वतंत्रता दिवस पर फैंस दीपिका ने दिया तोहफा, किया शेयर ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो

‘Fighter’ teaser out: स्वतंत्रता दिवस पर फैंस दीपिका ने दिया तोहफा, किया शेयर ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो शेयर किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Fighter’ teaser out: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर वीडियो शेयर किया है।

पढ़ें :- Dhairya Karwa Marriage: Dhairya Karwa ने गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इसकी शुरुआत आसमान में उड़ते एक लड़ाकू विमान से होती है। इसके बाद शुरुआत में ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिलती है। इसके बाद अब इसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की भी पहली झलक सामने आ गई है।

फिल्म में इन तीनों का लुक बेहद शानदार है। उनके इस लुक को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।फिल्म ‘फाइटर’ का ऐलान 10 जनवरी, 2021 को हुआ था, जिसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई।


इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों अहम भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...