HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय लुंबिनी पहुंचेंगे

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय लुंबिनी पहुंचेंगे

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय लुंबिनी पहुंचेंगे

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय नेपाल की दस दिवसीय यात्रा पर बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ काठमांडू पहुंचे। वह नेपाली व्यवसायी पूनम यादव की पहल पर आए हैं। उनका पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के साथ ही नेपाल के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का भी कार्यक्रम है।

पढ़ें :- नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम स्टेशन पर होगा इन ट्रेनों का ठहराव, श्रद्धालु यहां देखें लिस्ट

गुरुवार की सुबह पशुपतिनाथ दर्शन के बाद वे चंद्रगिरि और फिर जहाज से पोखरा जाने का कार्यक्रम है। पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, सहित साहसिक खेल के लिए पोखरा जाने की योजना है। इसी क्रम में वे धौलागिरी का अवलोकन करने के लिए म्यागदी के प्रसिद्ध घोरेपानी पहुंचेंगे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वे पोखरा से भैरहवा आएंगे और लुम्बिनी पहुंचकर दर्शन करेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...