1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में महिला सिर कटी निर्वस्त्र लाश मिलना असीम पीड़ादायक, अखिलेश बोले- उम्मीद है भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर करवाएगी जांच

कानपुर में महिला सिर कटी निर्वस्त्र लाश मिलना असीम पीड़ादायक, अखिलेश बोले- उम्मीद है भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर करवाएगी जांच

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मामले में एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध का यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि यूपी के कानपुर जिले में एक महिला का सिर कटा और नग्न शव मिला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मामले में एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध का यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि यूपी के कानपुर जिले में एक महिला का सिर कटा और नग्न शव मिला है। अब इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- नौतनवा:घंटाघर चौराहे पर हड़कंप: वाराणसी जीएसटी टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय पर मारा छापा

श्री यादव ने कहा कि मृतका के साथ हुई बेरहम हिंसा और असीम शारीरिक पीड़ा दिये जाने के जो सबूत मिले हैं, नैतिकता कहती है उनका उल्लेख न किया जाए। उन्होंने कहा कि मृतका के साथ हर संभव प्रताड़ना व दुष्कर्म के बाद हत्या करने की जो आशंका प्रकट की जा रही है। उस दिशा में निष्पक्ष जांच हो और अपराधियों को चिन्हित कर, ऐसा दंड दिया जाए जो मृतका को न्याय दिलवा सके और पुलिस व सरकार को धता बताते हुए जो अपराध को अंजाम देते हैं, उनके मन में भय उत्पन्न करें, जिससे ऐसे महिला-अपराधों की पुनरावृत्ति न हो। अखिलेश यादव कहा कि आशा है भाजपा सरकार राजनीति से ऊपर उठकर इसकी जाँच करवाएगी।

पढ़ें :- नौतनवा:अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

बता दें कि यूपी में रेप और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी की योगी सरकार (Yogi government) अपराधों को रोकने में नाकाम हो गई है। कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाइवे पर एक युवती की सिरकटी लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

बता दें कि कानपुर-दिल्ली हाईवे (Kanpur-Delhi Highway) पर गुजैनी थाना (Gujaini Police Station) क्षेत्र में ये शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...