दिल्ली और आसपास के इलाकों (National Capital Region) में मानसून शुरू हो चुकी है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम का यह बदला हुआ मिजाज उत्तर प्रदेश के लिए आफत साबित हुआ है। पिछले 24 घंटों के भीतर यूपी के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली (Lightning strike) गिरने से करीब आठ लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों (National Capital Region) में मानसून शुरू हो चुकी है, जिससे उमस और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम का यह बदला हुआ मिजाज उत्तर प्रदेश के लिए आफत साबित हुआ है। पिछले 24 घंटों के भीतर यूपी के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली (Lightning strike) गिरने से करीब आठ लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने स्थिति की गंभीरता पर नजर रखते हुए दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का Orange और Yellow अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आसमानी आफत का कहर
उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का दहशत देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम कर रहे आठ लोगों की वज्रपात के कारण जान चली गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतक के आश्रितों को तुरंत सहायता राशि प्रदान करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों से खुले खेतों या पेड़ों के नीचे नहीं जाने की अपील की है।
दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, ट्रैफिक की रफ्तार थमी
आज सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं कहीं—कहीं जलभराव के कारण सुबह के वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली-NCR में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। जिससे तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
India Meteorological Department के अनुसार, आगामी 48 घंटों के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ गया है। इस पर सतर्कता बनाते हुए पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं बिहार और झारखंड में भी वज्रपात के साथ भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है।