1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नर्मदा नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए 5 दोस्त, भंवर में फंसने से 2 की दर्दनाक मौत

नर्मदा नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए 5 दोस्त, भंवर में फंसने से 2 की दर्दनाक मौत

बीते दिन रविवार को नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए गए कुल पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। य​ह घटना गौर पुलिस चौकी के अंतर्गत आनेवाले सिलुआ घाट पर हुई है। धुव्र पटेल और सागर पटेल, जो ग्राम चौखड़ा निवासी हैं, ने अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने के लिए योजना बनाई थी।

By Sushil Sah 
Updated Date

मध्यप्रदेश, जबलपुर। बीते दिन रविवार को नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए गए कुल पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। य​ह घटना गौर पुलिस चौकी के अंतर्गत आनेवाले सिलुआ घाट पर हुई है। धुव्र पटेल और सागर पटेल, जो ग्राम चौखड़ा निवासी हैं, ने अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने के लिए योजना बनाई थी। खबरों के अनुसार, ये पांचों मित्र रविवार सुबह सिलुआ घाट में गए जो नर्मदा तट पर स्थित है। इन पांचों को तैराकी आती थी। जब सभी दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे तभी ध्रुव नदी में आगे निकल गया और नर्मदा नदी ​की तेज धारा में जाकर भंवर में फंस गया।

पढ़ें :- फरीदकोट में दवाई लेकर लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा, पिता और मासूम की मौत

बचाने के लिए सागर ने नदी में छलांग लगाई

यह देखकर उनमें से एक दोस्त सागर उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। वह उसके पास पहुंचकर उसे तेज प्रवाह से बाहर ​खींचने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सागर भी नदी के प्रवाह की चपेट में आ गया और बहने लगा। इसके कुछ ही देर के भीतर दोनों डूब गए।इसके बाद दोनों को डूबता देखकर उनके बाकी तीन साथियों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर पड़ें। लेकिन उन्हें डूबने वाले दोस्त नहीं मिले। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दाेनों की तलाश शुरू की और तुरंत SDRF दल को भी बुलाया गया।

तीन घंटे बाद मिले दोनों के शव

करीब तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद उन दोनो का शव मिला। पहले 19 वर्षीय ध्रुव और फिर थोड़ी देर बाद 17 वर्षीय सागर का शव मिला। उस वक्त उन दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर उपस्थित स्वजन और परिचित उनका शव देखते ही रो पड़े। हांलाकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके स्वजन को सौंप दिया है। और साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Delhi hotel fire: 21 मौतों के गुनहगारों का पर्दाफाश, अकाउंटेंट जय मिश्रा ने खोले मालिक लवकेश बजाज के काले राज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...