HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पानी-पानी हो गई, स्कूल-कॉलेज संडे तक बंद, भारी वाहनों की नोएंट्री, कुछ इलाकों में बिजली काटी, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली पानी-पानी हो गई, स्कूल-कॉलेज संडे तक बंद, भारी वाहनों की नोएंट्री, कुछ इलाकों में बिजली काटी, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Flood in Delhi :  दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बीते एक घंटे से कोई कमी नहीं आई है दोपहर एक बजे पानी का स्तर 208.62 मीटर था, जो दोपहर दो बजे तक यहीं पाया गया। दिल्ली में हरियाणा के हथनिकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी उफान पर है। डेंजर लेवल को क्रॉस करने के बाद यमुना से सटे निचने इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

Flood in Delhi :  दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बीते एक घंटे से कोई कमी नहीं आई है दोपहर एक बजे पानी का स्तर 208.62 मीटर था, जो दोपहर दो बजे तक यहीं पाया गया। दिल्ली में हरियाणा के हथनिकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी उफान पर है। डेंजर लेवल को क्रॉस करने के बाद यमुना से सटे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है।  बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा गैर जरूरी दफ्तरों में छुट्टी कर दी गई है। अन्य प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है।

पढ़ें :- Bihar News : मुजफ्फरपुर में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से स्कूलों में छुट्टियां हो गईं हैं। अब इस हफ्ते तक स्कूल बंद ही रहेंगे। स्कूलों की तरफ से मिल रहे मेसेज में कहा जा रहा है कि रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 स्थित ऐलकॉन इंटरनेशनल स्कूल में सभी क्लासेज बंद हो गए हैं। स्कूल ने पैरेंट्स को मेसेज भेजकर कहा है कि स्कूल बसें 12.30 बजे बच्चों को लेकर निकल रही हैं।

दिल्ली में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से बस, ट्रक जैसे बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।
यमुना बाजार में घुसा पानी, दुकानें डूबीं

यमुना बाजार में बाढ़ का पानी घुसने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। गौरव बंसल की मेन रोड पर ही किराने की दुकान है जिसमें 5-6 फीट पानी भर चुका है। गौरव का कहना है कि पानी अचानक आया, इस कारण वो दुकान खाली भी नहीं कर पाए। इलाके में अभी शासन-प्रशासन से कोई मदद भी नहीं पहुंची है। इस कारण लोग अपने स्तर से ही बाढ़ से निपट रहे हैं।

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुसा

पढ़ें :- दिल्ली में इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पकड़ी गई करीब दो हजार करोड़ कीमत की 500 किलो से ज्यादा कोकीन

एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां भर्ती 40 मरीजों को दूसरी जगह पर भेजा जा रहा है। वहीं तीन वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद गीता कॉलोनी पुश्ता रोड श्मशान घाट से पुराने लोहे के पुल गांधी नगर के रास्ते को डावर्ट कर दिया गया है। राजा राम कोहली मार्ग और मास्टर प्लान से स्वामी विवेकानंद मार्ग और उसके बाद जीटी रोड शाहदरा को जोड़ा गया है।

लाल किले तक पहुंचा बाढ़ का पानी

दिल्ली में लाल किले तक पहुंच गया बाढ़ का पानी। राजधानी में 2 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.62 मीटर था जिसके और बढ़ने का अनुमान है।

पढ़ें :- Breaking News- योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब अफसरों और कर्मचारियों की संपत्ति की होगी रैंडम जांच

दिल्ली के कई इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी

दिल्ली में इन जगहों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

यमुना बाज़ार

आईटीओ

राजघाट

सिविल लाइन

पढ़ें :- प्रियंका गांधी ने भाजपा सराकर पर जमकर साधा निशाना, कहा-हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा

उस्मानाबाद

मॉन्टेसरी

मजनू का टीला़

निगम बोध घाट

जैतपुर

गीता कॉलोनी

रिंग रोड

पढ़ें :- ICC Test Rankings : अश्विन को पछाड़ बुमराह बने टेस्ट रैंकिंग के नए बादशाह, जायसवाल-कोहली ने लगाई छलांग

कश्मीरी गेट – आईएसबीटी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...