1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सूरनकोट से BJP प्रत्याशी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री मुश्ताक अहमद शाह बुखारी का हार्ट अटैक से निधन

सूरनकोट से BJP प्रत्याशी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री मुश्ताक अहमद शाह बुखारी का हार्ट अटैक से निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और सुरनकोट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार मुश्ताक अहमद शाह बुखारी (Mushtaq Ahmed Shah Bukhari) का बुधवार हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें पुंछ जिले में उनके आवास पर ही हार्ट अटैक पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉक्टरों ने बुखारी को मृत घोषित कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और सुरनकोट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार मुश्ताक अहमद शाह बुखारी (Mushtaq Ahmed Shah Bukhari) का बुधवार हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें पुंछ जिले में उनके आवास पर ही हार्ट अटैक पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जॉक्टरों ने बुखारी को मृत घोषित कर दिया। बुखारी 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बीजेपी (BJP)  के एक नेता ने बताया कि बुखारी कुछ समय से अस्वस्थ थे। सुबह करीब सात बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। सुरनकोट से दो बार के विधायक रह चुके बुखारी इस साल फरवरी में बीजेपी (BJP)  में शामिल हुए थे। मुश्ताक अहमद शाह बुखारी की पहाड़ी समुदाय को बीजेपी (BJP) सरकार ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया था। बीजेपी (BJP)  के इस फैसले से खुश होकर ही बुखारी ने बीजेपी जॉइन की। उसके बाद बीजेपी (BJP)  ने उन्हें सुरनकोट से चुनाव मैदान में उतारा।

फारूख अब्दुल्ला से विवाद के बाद फरवरी 2022 में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ चार दशक लंबा तोड़ दिया था नाता

सूरनकोट में 25 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। बुखारी ने फरवरी 2022 में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ चार दशक लंबा नाता तोड़ दिया था। दरअसल अनुसूचित जनजाति के दर्जे को लेकर उनका पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Party president Farooq Abdullah) से विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता (Former Deputy Chief Minister Kavinder Gupta) ने सोशल मीडिया पर राजनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं भाजपा नेता मुश्ताक बुखारी जी के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने भाजपा नेता के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। रैना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक राजनीतिक दिग्गज और सुरनकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जेनाब सईद मुश्ताक बुखारी साहब के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। यह राजौरी और पुंछ के पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुफ्ती ने लिखा कि सैयद मुश्ताक बुखारी साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Former Jammu and Kashmir Chief Minister Mehbooba Mufti) ने भी प्लेटफॉर्म एक्स पर दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर संवेदना व्यक्त की। मुफ्ती ने लिखा कि सैयद मुश्ताक बुखारी साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अल्लाह तआला उन्हें जन्नत अता करें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

अल्लाह उन्हें जन्नत दें : उमर अब्दुल्ला 

पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला (Former CM Omar Abdullah) ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता मुश्ताक बुखारी के आज सुबह निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका निधन उनकी पार्टी और पहाड़ी लोगों के लिए एक क्षति है, जिनके लिए उन्होंने वकालत की थी। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...