1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar News : मुजफ्फरपुर में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

Bihar News : मुजफ्फरपुर में वायु सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट और सभी जवान सुरक्षित

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में बुधवार को वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Air Force Helicopter Crashes) हो गया है। हेलिकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान और पायलट सुरक्षित हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में बुधवार को वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Air Force Helicopter Crashes) हो गया है। हेलिकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान और पायलट सुरक्षित हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के औराई में नया गांव के वार्ड 13 में हुआ है। हेलिकॉप्टर पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। तभी अचानक उसमें आग लग गई और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। लोगों ने हेलिकॉप्टर को गिरते हुए देखा, जिसके बाद गांव वाले दौड़कर वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

गांव वालों ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवानों और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में आग लगने की वजह से पायलट ने हेलिकॉप्टर की पानी में लैंडिंग करा दी।

सेना ने बताई वजह

इस हादसे को लेकर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईंजन फेल होने के बाद पायलट ने पानी में हेलिकॉप्टर को लैंड कराया। सभी एयरफोर्स जवान और पायलट सुरक्षित हैं। पानी में लैंडिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश। पायलट और घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा जा रहा एसकेएमसीएच(SKMCH), एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने क्रैश होते ही शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...