हिमाचल में भारी बारिश के चलते अटल टनल मार्ग पर कंगनी नाले में बाढ़ आने से मनाली केलंग मार्ग बंद हो गया है। वहीं रोहतांग दर्रे से होकर लेह आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ताओं की व्यवस्था बनाई गई है।
मनाली। हिमाचल में भारी बारिश के चलते अटल टनल मार्ग पर कंगनी नाले में बाढ़ आने से मनाली केलंग मार्ग बंद हो गया है। वहीं रोहतांग दर्रे से होकर लेह आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ताओं की व्यवस्था बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को भयंकर बाढ़ आ गई, जिसमें 14 पुल, 148 घर और दो दुकानें बह गईं, जिसके परिणामस्वरूप 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर मंडी जिले में थे। वहीं 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता लोगों के जीवित बचे होने की संभावना कम होने के कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है बाढ़ से दोनों तरह वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। वहीं सड़क जल्द बहाल होती न देख पुलिस ने वाहनों को बाया रोहतांग भेजना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाढ़ से सड़क का कुछ भाग बह गया है। बीआरओ सुबह से ही सड़क बहाल में जुटे हुए हैं। बीआरओ योजक परियोजना का मुख्यालय भी इसी कंगनी नाले के किनारे बना है। बतादें कि मुख्यालय को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन बीआरओ के जवान डरे हुए है। जिसके चलते वे रात भर सो नहीं पाये।
सोलांग के ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को नाले में बहुत जोर की आवाज आई। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने से ग्रामीणों का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सड़क व स्नो गैलरी को नुकसान पहुंचा है। मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बीआरओ सड़क बहाली में जुट गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है। शर्मा ने बताया कि वाहनों को बाया गुलाबा, मढ़ी, रोहतांग, कोकसर होते हुए अटल टनल के नार्थ पोर्टल की ओर भेजा जा रहा है। नाले के उस पास फंसे वाहनों को भी बापस लाहुल भेज दिया है। ये सभी वाहन भी कोकसर होते हुए बाया रोहतांग होकर मनाली आ रहे हैं।