1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही किए गए क्वारंटीन

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर ही किए गए क्वारंटीन

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि मिल्खा सिंह ने पिछले साल ही अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें बुधवार देर रात 101 डिग्री बुखार था। जिसके बाद हुए टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल वे घर पर ही क्वारंटीन हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बता दें कि मिल्खा सिंह ने पिछले साल ही अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। उन्हें बुधवार देर रात 101 डिग्री बुखार था। जिसके बाद हुए टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल वे घर पर ही क्वारंटीन हैं। मिल्खा सिंह के साथ साथ उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए है। उनकी पत्नी निर्मला मिल्खा सिंह, बहू कुदरत और पोते हरजय मिल्खा सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इससे पहले गुरुवार सुबह चंडीगढ़ के वरिष्ठ रंगकर्मी गुरचरण सिंह चन्नी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। सेवा ड्रामा रेपेट्री कंपनी के निदेशक और संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष जीएस चन्नी पिछले 40 वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए थे।

उन्होंने अपने हुनर के जरिए 100 से ज्यादा कलाकारों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई हैं। ये कलाकार अलग-अलग जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। चन्नी एक वृत्तचित्र निर्माता, टीवी फिल्म निर्माता, अभिनेता, प्रख्यात रंगमंच व्यक्तित्व, नाटककार के रूप में जाने जाते हैं। चन्नी भारतीय रंगमंच विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे के पूर्व छात्र रहे हैं।

चंडीगढ़ में 414 नए कोरोना संक्रमित मिले 

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण की चेन अब धीरे-धीरे टूटने लगी है। पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा करीब आधे से कम पर पहुंच गया है। 9 मई को शहर में 895 संक्रमित मरीज मिले थे और 10 मरीजों की जान गई थी। बुधवार को शहर में 414 संक्रमित मिले, जबकि 9 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। एकांतवास में रखे गए 870 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 2945 लोगों की कोरोना की जांच की। इनमें से 414 संक्रमित मिले जबकि 104 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...