1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fog Disaster : UP के 33 जिलों में रेड अलर्ट जारी, कई जगहों पर दृश्यता शून्य,बुलंदशहर में टकराए एक दर्जन वाहन

Fog Disaster : UP के 33 जिलों में रेड अलर्ट जारी, कई जगहों पर दृश्यता शून्य,बुलंदशहर में टकराए एक दर्जन वाहन

पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी व कोहरे के कहर का सामना कर रहा है। ठंड के साथ ज़बरदस्त घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरूवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

यूपी। पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की सर्दी व कोहरे के कहर का सामना कर रहा है। ठंड के साथ ज़बरदस्त घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरूवार की सुबह लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज आदि जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य पहुंच गई।

पढ़ें :- मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर ने ज्ञापन सौंपा

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक आगे भी यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसत विभाग (Weather Department)  की ओर से गुरूवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य (Zero Visibility) पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र (Zonal Science Center) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

कोहरे के चलते बुलंदशहर में टकराए वाहन

पढ़ें :- रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

बुलंदशहर के गुलावठी के ग्राम छपरावट के निकट हाईवे कट पर गन्ने से भरी ट्रॉली से कई वाहन टकरा गए। करीब एक दर्जन वाहन कोहरे के कारण एक दूसरे से टकराया गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। करीब दो घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से यातायात सुचारू हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...