1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. गोरी रंगत और नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये गज़ब नुस्खे, महज 15 दिन में दिखेगा असर

गोरी रंगत और नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये गज़ब नुस्खे, महज 15 दिन में दिखेगा असर

चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो आइए हम आपको बताएं कि कैसे आप 15 दिनों में ही अपने चेहरे पर फर्क देख सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इन 5 चीजें को नियमित 15 दिन या जब तक फर्क न दिखे तब तक आजमाना है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: गर्मियां आते ही धूप धूल से हमारी स्किन की बेजान होने लगती है और स्किन का नेचरल रंगत और ग्लो खोने लगता है। कई बार इस ग्लो को वापस पाने के लिए महिलाएं महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करतीं हैं। कई बार ये प्रोडक्ट्स हमारी स्किन के लिए काफी समस्या खड़ी कर देते हैं।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

अगर आप कम समय में भी अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो आइए हम आपको बताएं कि कैसे आप 15 दिनों में ही अपने चेहरे पर फर्क देख सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इन 5 चीजें को नियमित 15 दिन या जब तक फर्क न दिखे तब तक आजमाना है।

स्किन का गोरापन और नेचुरल ग्लो पाने के नुस्खे

  • वसे तो त्वचा पर किसी भी तेल की मालीश से ब्लड फ्लो बढ़ता है और त्वचा पर चमक आती हैं। लेकिन अगर ड्राय स्किन हो तो आप हफ्ते में 2 बार चेहरे पर बादाम तेल की मालीश जरूर करें।
  • हफ्ते में एक बार चेहरे पर बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाएं। इसे बनाना भी काफी आसान है। आपको लगभग दो चम्मच बेसन में केवल कुछ बूंदे नींबू की मिलाना है और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना हैं। इससे चेहरा तुरंत चमकने लगता है।
  • भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी चेहरा ग्लो करता है। इसलिए खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप रोजाना 8-12 ग्लास पानी पिएं।
  • खीरा खाने से भी चेहरे पर चमक आती है। कोशिश करें कि रोजाना एक खीरा तो जरूर खालें। इसमें मौजूद विटामिन्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते है।
  • नारियल पानी त्वचा को टोन करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में सहायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियां भी मजबूत होती है साथ ही ये अन्य कई सेहत फायदे भी देता है। इसलिए इसे भी रोजाना पिएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...