1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Home remedies: बालों को नेचुरली काला करने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय, नही होगा कोई साइड इफेक्ट्स

Home remedies: बालों को नेचुरली काला करने के लिए फॉलो करें ये घरेलू उपाय, नही होगा कोई साइड इफेक्ट्स

आजकल बहुत कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या हो रही है। स्ट्रेस, वर्कलोड, तो पढ़ाई का प्रेशर इसके पीछे की वजह हो सकता है। कई बार अन्य कारणों से भी कम उम्र में बाल सफेद होने लगते है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए बाजार में तमाम तरह के हेयर कलर आसानी से मिल जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल बहुत कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या हो रही है। स्ट्रेस, वर्कलोड, तो पढ़ाई का प्रेशर इसके पीछे की वजह हो सकता है। कई बार अन्य कारणों से भी कम उम्र में बाल सफेद होने लगते है। ऐसे में बालों को काला करने के लिए बाजार में तमाम तरह के हेयर कलर आसानी से मिल जाते है। लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स होने का डर रहता है। ऐसे में आज हम आपको आंवले से बालों का काला करने का तरीका बताने जा रहे है। जो सौ प्रतिशत नेचुरली है। इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। तो चलिए जानते है घरेलू उपाय।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

सफ़ेद बाल काले करने के लिए आंवले के नुस्खे….

बढ़ते पॉल्यूशन, बढ़ती टेंशन, और भोजन में ज़रूरी मिनरल्स की कमी के कारण आज कल असमय ही बाल सफ़ेद हो रहे हैं। असमय हुए सफ़ेद बालो को काला करने के लिए ये नुस्खे रामबाण सिद्ध हो सकते हैं।

1. आंवले के छोटे छोटे टुकड़े कर इन्हे छाया में सुखाइये। अब इन्हे नारियल के तेल में तब तक उबालिये, जब तक के आंवले काले और कठोर ना हो जाए। यह तेल बालो की सफेदी को रोकने के लिए बहुत उपयोगी हैं।

2. एक बड़ा चम्मच आंवले का रस, एक चम्मच बादाम का तेल या कुछ बूंदे निम्बू का रस मिलाकर हर रात बालो में अच्छी तरह मालिश करे। यह बालो की सफेदी रोकने का अच्छा उपचार हैं।

पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू

3. 100 ग्राम सूखे आंवले को लोहे के बर्तन में चार दिन तक भिगोये। फिर इसे पीस कर गाढ़ा पेस्ट बनाये। ब्रश से भली भाँती बालो में लगाए। दो घंटे बाद सिर को धो लीजिये। कुछ दिनों में बाल काले होने शुरू हो जायेंगे।

4. असमय हुए सफ़ेद बालो के उपचार के लिए लोहे के बर्तन में रात भर आंवला चूर्ण भिगोये रखे। सुबह उसमे बकरी का दूध और निम्बू का रस मिलकर नियमित बालो पर लगाये।

5. आंवले को चुकंदर के रस में पीस कर सिर में लगाने से बाल झड़ने बंद होकर गहरे व् काले होने लगते हैं। दो माह तक ये प्रयोग करे।

6. एक किलो आंवले का रस, एक किलो देशी घी, 250 ग्राम मुलहठी – इन तीनो को हलकी आंच पर पकाये। जब पानी सूख जाए और तेल बच जाए तो उसे छानकर बोतल में भर ले। अब इसे खिजाब की तरह लगाये, कुछ ही दिनों में सारे बाल काले हो जायेंगे।

पढ़ें :- होर्मुज जलड़मरूमध्य खोलने के लिए सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के बीच चर्चा शुरू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...