HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार, भाजपा ने सपा को घेरा

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार, भाजपा ने सपा को घेरा

कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग को नौकरी देने के बहाने से बुलाया था, जहां उसके साथ ये घटना हुई। आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कन्नौज। कन्नौज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग को नौकरी देने के बहाने से बुलाया था, जहां उसके साथ ये घटना हुई। आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। हालांकि, सपा इससे पल्ला झाड़ रही है। सपा का कहना है कि, नवाब सिंह पार्टी सदस्य या सक्रिय सदस्य कभी भी नहीं रहा।

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ से तबाही, अखिलेश यादव बोले-सरकार जनता को कोई राहत नहीं दे रही

बताया जा रहा है कि, ​नाबालिग रविवार नवाब सिंह के पास नौकरी के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली तो आनन फानन में कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने देर रात सपा नेता के डिग्री कॉलेज पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं, सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, इस मामले में सपा का नाम आने पर कन्नौज सपा जिलध्यक्ष कलीम खान की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि जिले के अड़ंगापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवाब सिंह को सपा नेता बताया जा रहा है, जो गलत है। नवाब सिंह यादव 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके अलावा वह पार्टी के प्रारंभिक सदस्य या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...