1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. केदारनाथ धाम पहुंचे पूर्व सीएम को करना पड़ा विरोध का सामना, बिना दर्शन किये लौटे

केदारनाथ धाम पहुंचे पूर्व सीएम को करना पड़ा विरोध का सामना, बिना दर्शन किये लौटे

केदारनाथ धाम दर्शन करने गये भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तीर्थ पुरोहितों के द्वारा भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाये गये। पूर्व सीएम के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भगवान शिव के दर्शन किये।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

केदारनाथ। केदारनाथ धाम दर्शन करने गये भारतीय जनता पार्टी(BJP) के नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को तीर्थ पुरोहितों के द्वारा भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाये गये। पूर्व सीएम के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भगवान शिव(SHIV) के दर्शन किये। श्री केदारनाथ धाम में मंगलवार को दर्शन को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के विरोध में पुरोहितों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उनकी मांगों का निस्तारण किया जा रहा है। सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। इसके बाद ही दोनों लोग बाबा केदारनाथ(Baba Kedarnath) के दर्शन कर पाए। अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री बदले हैं। चुनाव में ये देखना दिलचस्प होगा कि दो मुख्यमंत्रियों के बाद सीएम बनाये गये पुष्कर सिंह धामी भाजपा को कितना फायदा पहुंचा पाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...