HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, अमित शाह ने फोन कर जाना उनका हाल

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती, अमित शाह ने फोन कर जाना उनका हाल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबियत खराब चल रही है। उन्हें उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) की तबियत खराब चल रही है। उन्हें उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- ये चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन समाप्त करने वाला है...जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह

पढ़ें :- मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन हुए पूरे; गृहमंत्री अमित शाह बोले- मणिपुर में नस्लीय हिंसा को खत्म करने के लिए बातचीत जारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने सुखबीर सिंह बादल को फोन किया और उनका हाल चाल जाना। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है कि, “यह जानकर चिंता हुई कि दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल जी अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। सुखबीर सिंह बादल से उनके स्वास्थ्य के बारे में फोन पर चर्चा की। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...