1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Trump Trade Policy : ट्रंप ने भारत को दिया बड़ा झटका, टैक्स के बदले टैक्स लगाने की दी चेतावनी

Trump Trade Policy : ट्रंप ने भारत को दिया बड़ा झटका, टैक्स के बदले टैक्स लगाने की दी चेतावनी

Trump Trade Policy :  अमेरिका के नवनिवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (America's Newly Elected President Donald Trump) ने भारत पर "उच्च शुल्क" लगाने का आरोप लगाते हुए इसके बदले समान कर लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

Trump Trade Policy :  अमेरिका के नवनिवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (America’s Newly Elected President Donald Trump) ने भारत पर “उच्च शुल्क” लगाने का आरोप लगाते हुए इसके बदले समान कर लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। वे हमसे 100 या 200 फीसदी टैक्स लेते हैं, और हम उनसे कुछ भी नहीं लेते। ऐसा अब नहीं चलेगा।

पढ़ें :- जयपुर नगर निगम के जिन वार्डों पर हुई दोबारा वोटिंग, वहां कांग्रेस के सभी उम्मीदवार जीते

ट्रंप ने यह बयान चीन के साथ संभावित व्यापार समझौते पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। उन्होंने भारत और ब्राजील का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे आयात शुल्क लगाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर भारत हमें एक साइकिल भेजता है और हम उन्हें साइकिल भेजते हैं, तो वे हमसे 100 फीसदी टैक्स लेते हैं। अब हम भी वही करेंगे।

ट्रंप के कॉमर्स सेक्रेटरी (Commerce Secretary) के लिए चयनित हॉवर्ड लुटनिक( Howard Lutnick) ने भी कहा कि “परस्परता” (Reciprocity) ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि जैसा आप हमारे साथ व्यवहार करते हैं, वैसा ही हम भी आपके साथ करेंगे।

क्या है भारत पर आरोप?
ट्रंप का कहना है कि भारत कई अमेरिकी उत्पादों पर ऊंचे आयात शुल्क लगाता है, जो कि अमेरिकी कंपनियों के लिए असंतुलन पैदा करता है। उन्होंने कहा कि यह नीति बदलने की जरूरत है और अमेरिका अब अपने हितों की रक्षा करेगा।

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर
ट्रंप के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि उनके प्रशासन के दौरान भारत और अमेरिका के व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। भारत पहले से ही अमेरिकी आयात शुल्क और व्यापार नीतियों को लेकर सतर्क है।

पढ़ें :- PM Modi 76th Birthday : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की “परस्पर कर नीति” (Reciprocal Tariff Policy) भारत के लिए एक चुनौती बन सकती है। अगर दोनों देशों ने अपने शुल्क नियमों में सख्ती दिखाई, तो इसका असर दोनों अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि भारत इस पर कैसी प्रतिक्रिया देता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...