1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने साइकिल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

सपा के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने साइकिल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा (General Secretary and former MP Ravi Prakash Verma) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा (General Secretary and former MP Ravi Prakash Verma) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ ही उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा (Dr. Purvi Verma) भी कांग्रेसी हो गईं हैं।

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई , वहां पूंजीवादी व्यवस्था है हावी : रवि वर्मा 

रवि वर्मा (Ravi Verma)ने कहा कि अब सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई है। वहां पूंजीवादी व्यवस्था हावी है। उन्होंने कहा कि हम सबने कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया है पर अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद सपा में मेहनती और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं है इसलिए अब सपा से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai)  ने कहा कि हम सभी का दिल से स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी समाज के हर तबके के हितों की रक्षा के लिए काम करती है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की थी मुलाकात

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इसके पहले, शनिवार को पूर्व सांसद रवि वर्मा और उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद डॉ. पूर्वी वर्मा ने एक्स पर फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बड़ों का आशीर्वाद लेकर अब आगे बढ़ने का समय है। इस फोटो के शेयर होने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेसियों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया था।

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...