1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. France news : फ्रांस ने ब्रिटेन से यात्रियों के लिए भेदभावपूर्ण quarantine हटाने का अनुरोध किया

France news : फ्रांस ने ब्रिटेन से यात्रियों के लिए भेदभावपूर्ण quarantine हटाने का अनुरोध किया

फ्रांस (France) ने ब्रिटेन (UK ) से यात्रियों के लिए भेदभावपूर्ण क्वारंटीन (discriminatory quarantine) हटाने का अनुरोध किया किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय मामलों के राज्य मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने कहा कि केवल फ्रांसीसी यात्रियों (French travelers) के लिए प्रतिबंध लगाने का ब्रिटेन का निर्णय एक भेदभावपूर्ण कदम है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

पेरिस (Paris) : फ्रांस (France) ने ब्रिटेन (UK ) से यात्रियों के लिए भेदभावपूर्ण क्वारंटीन (discriminatory quarantine) हटाने का अनुरोध किया किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय मामलों के राज्य मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने कहा कि केवल फ्रांसीसी यात्रियों (French travelers) के लिए प्रतिबंध लगाने का ब्रिटेन का निर्णय एक भेदभावपूर्ण कदम है। उन्होंने ब्रिटेन से जितनी जल्दी हो सके इसकी समीक्षा करने के लिए कहा है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

खबरों में ब्यून के हवाले से कहा कि, यह बहुत ज्यादा हो रहा है, यह स्वास्थ्य के आधार पर स्पष्ट रूप से समझ से बाहर है और फ्रेंच के लिए भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, यह विज्ञान पर आधारित नहीं है। इस फैसले का कोई आधार नहीं है, मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द इसकी समीक्षा की जाएगी।

यूके सरकार ने बुधवार को घोषणा की, 2 अगस्त से, अमेरिका और यूरोपीय संघ के टीके लगाए गए यात्रियों को अब इंग्लैंड पहुंचने पर क्वारंटीन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस बीच, यूके ने फ्रांस में बीटा वेरिएंट (Beta Variants in France) की उपस्थिति का हवाला देते हुए फ्रांसीसी यात्रियों के लिए क्वारंटीन बनाए रखा है।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...