1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganesh Jayanti 2022 : गणेश जयंती पर इन मंत्रों से करें गौरी गणेश को प्रसन्न, जानिए कब है शुभ मुहूर्त

Ganesh Jayanti 2022 : गणेश जयंती पर इन मंत्रों से करें गौरी गणेश को प्रसन्न, जानिए कब है शुभ मुहूर्त

प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को विद्या हर्ता भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में होने वाले सभी पूजा में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि को गणेश जयंती मनाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganesh Jayanti 2022: प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को विद्या हर्ता भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में होने वाले सभी पूजा में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि को गणेश जयंती मनाते हैं। इस साल माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि 04 फरवरी को सुबह 04:38 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 05 फरवरी को सुबह 03:47 बजे तक मान्य होगी। ऐसे में गणेश जयंती 04 फरवरी को है।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

विधि-विधान से इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन मंदिर में मंत्र उच्चारण कर भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। आइए जानते हैं गौरी गणेश के पूजन के समय किन मंत्रों का जाप कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।

गणेश चतुर्थी के मंत्र

एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं। विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...