1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिसार कोर्ट परिसर में हथियारबंद हमलावरों ने गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर की हत्या, साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हिसार कोर्ट परिसर में हथियारबंद हमलावरों ने गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर की हत्या, साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हरियाणा की हिसार अदालत परिसर (Hisar Court Complex) के मुख्य गेट के सामने गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय भारी दहशत फैल गई, जब दो हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काना (Gangster Vinod Kana) की हत्या कर दी।

By santosh singh 
Updated Date

हिसार। हरियाणा की हिसार अदालत परिसर (Hisar Court Complex) के मुख्य गेट के सामने गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उस समय भारी दहशत फैल गई, जब दो हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काना (Gangster Vinod Kana) की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया।

पढ़ें :- 2 अक्टूबर, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती: सत्य, अहिंसा, सादगी और देशसेवा की दो बड़ी मिसालें

30 सेकंड में 15 से 20 राउंड फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप (Eyewitness Advocate Sukhdeep) के अनुसार, दोपहर के समय वकील व लोग खाना खाकर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। करीब 30 सेकंड के भीतर 15 से 20 राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग एरिया में विनोद काना (Vinod Kana) पर फायरिंग शुरू की। इसके बाद उसे दौड़ाते हुए मुख्य गेट के पास लाकर गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक हमलावर पकड़ा गया, दूसरे की तलाश

वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। इनमें से एक हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में हमलावर कुख्यात पानू गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर

शहर में नाकाबंदी व अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले के सभी नाकों पर वायरलेस मैसेज भेजकर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

30 से अधिक केस थे दर्ज

थुराना गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनोद काणा (Gangster Vinod Kana)  हिसार पुलिस (Hisar Police) का मोस्ट वांटेड अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 31 से 32 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

जिंदल के PA के भतीजे की हत्या में था शामिल

पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

विनोद काणा (Vinod Kana) ने ही पूर्व मंत्री एवं विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...