1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Garuda Purana : गरुड़ पुराण में इन जगहों पर भोजन करना वर्जित बताया गया है, जाने क्या असर पड़ता है

Garuda Purana : गरुड़ पुराण में इन जगहों पर भोजन करना वर्जित बताया गया है, जाने क्या असर पड़ता है

जीवन के रहस्य के बारे में धार्मिक  ग्रंथ गरुड़ पुराण में विस्तृत रूप से बताया गया है। जीवन जीने के लिए पालन करने योग्य आवश्यक बातों को कारण और निवारण सहित वर्णन किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Garuda Purana :जीवन के रहस्य के बारे में धार्मिक  ग्रंथ गरुड़ पुराण में विस्तृत रूप से बताया गया है। जीवन जीने के लिए पालन करने योग्य आवश्यक बातों को कारण और निवारण सहित वर्णन किया है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु का उनके वाहन गरुड़ के साथ चर्चा के दौरान की कई बातों को बताया गया है। भोजन के बारे आवश्यक नियम सहित उनके सभी पहलुओं के बारे में बताया गया है। इसमें भोजन पकाने से लेकर ग्रहण करने तक के नियम शामिल हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि कैसा भोजन करना धर्म के अनुसार उचित है और कौन सा भोजन करना अनुचित है। गरुड़ पुराण में कुछ जगहों पर भोजन करना वर्जित बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ लोगों के घर में भोजन करना आपको पाप का भागीदार बनाता है। ऐसी जगहों पर भोजन करने से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है, वह गरीब हो जाता है। आइये जानते है गरुण पुराण की कुछ महत्वपूर्ण बातें।

पढ़ें :- Garuda Purana : इन लोगों से शत्रुता न करें, जानें इस बारे में गरुड़ पुराण के उपदेश

क्रोधी व्यक्ति: कभी भी क्रोधी  व्यक्ति के घर पर भोजन ना करें। ऐसे स्वभाव के चलते माहौल में नकारात्‍मकता रहती है और उसका असर आप पर, भोजन पर भी पड़ता है।

धोखेबाज व्यक्ति के घर: कभी भी किसी चोर या अपराधी व्यक्ति के घर पर भोजन ना करें।  ऐसा भोजन आपकी बुद्धि भ्रष्ट कर सकता है। आपको दरिद्र बना सकता है।

किन्नरों के घर: हिंदू धर्म में किन्नरों को दान देना बहुत शुभ माना गया है। लेकिन उनके घर का कुछ खाना नहीं चाहिए।

संक्रमित स्थल: कभी भी ऐसे स्थान पर भोजन नहीं करना चाहिए, जहां गंदगी हो या किसी तरह का संक्रमण फैलने का खतरा है। जैसे-हॉस्पिटल, गंभीर रोगी के आसपास की जगह आदि।

पढ़ें :- Garuda Purana : इन कार्यों को करने से करने से व्यक्ति की उम्र कम हो जाती है, गरुड़ पुराण की बातों को जानें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...