1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Garuda Purana : जीवन जीने की कला का ज्ञान इस पुस्तक में छिपा है, जरूर पढ़ें ये धार्मिक ग्रंथ

Garuda Purana : जीवन जीने की कला का ज्ञान इस पुस्तक में छिपा है, जरूर पढ़ें ये धार्मिक ग्रंथ

गरुड़ पुराण एक महापुराण है। यह सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। सदियों से सनातनधर्मी जीवन जीने की कला का ज्ञान इसी पुस्तक से प्राप्त करते रहें है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Garuda Purana: गरुड़ पुराण एक महापुराण है। यह सनातन धर्म में मृत्यु के बाद सद्गति प्रदान करने वाला माना जाता है। सदियों से सनातनधर्मी जीवन जीने की कला का ज्ञान इसी पुस्तक से प्राप्त करते रहें है। यह धार्मिक ग्रंथ भगवान विष्णु की भक्ति और उनके ज्ञान पर आधारित है। इस प्राचीन  प्राचीन ग्रंथ में मौत और जीवन का रहस्य छिपा हुआ है। आइये जानते है इस पुराण के बारे में जिसको पढ़ जीवन को सुधारा जा सकता है।

पढ़ें :- Garuda Purana : इन लोगों से शत्रुता न करें, जानें इस बारे में गरुड़ पुराण के उपदेश

व्यक्ति मृत्यु के बाद भटकता नहीं
गरुड़ पुराण को पढ़ने से, आपकी आत्मा को यह ज्ञान मिलता है कि आपको कैसे कर्म करना चाहिए और कैसे कर्म नहीं करना चाहिए। कहते है, गरुड़ पुराण पढ़ने से व्यक्ति मृत्यु के बाद भटकता नहीं और उसे सदगति प्राप्त होती है।

अच्छे कर्म करने चाहिए
गरुड़ पुराण में बुरे कर्म करने पर मृत्यु के बाद आत्मा को मिलने वाली सजाओ का विस्तार से वर्णन किया गया है। यदि आप गरुड़ पुराण में बताए गए कष्टों को भोगना नहीं चाहते हैं, तो आपको अच्छे कर्म करने चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...