गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक अजीबोगरीब और थोड़ा मजेदार मामला सामने आया है, जहां चोरी करने गया युवक खुद ही मुसीबत में फंस गया। अभय खंड स्थित एक क्लीनिक में चोरी की नीयत से घुसे चोर की हालत ऐसी हो गई कि उसे निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी..
Viral-Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक अजीबोगरीब और थोड़ा मजेदार मामला सामने आया है, जहां चोरी करने गया युवक खुद ही मुसीबत में फंस गया। अभय खंड स्थित एक क्लीनिक में चोरी की नीयत से घुसे चोर की हालत ऐसी हो गई कि उसे निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि चोर अभिषेक छत के रास्ते क्लीनिक के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। शटर के ऊपरी हिस्से में थोड़ी जगह देखकर उसने वहीं से अंदर एंट्री लेने का प्लान बनाया। उसका शरीर तो किसी तरह अंदर चला गया, लेकिन गर्दन शटर और दीवार के बीच ऐसी फंसी कि वह न आगे जा सका और न ही पीछे लौट पाया। अब चोरी का ये अनोखा कारनामा सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश –
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई। पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया। pic.twitter.com/vKncyxU6nu— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
करीब 6 घंटे तक वह इसी हालत में फंसा रहा। इस दौरान उसने निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। जब डॉक्टर क्लीनिक पहुंचे, तो उन्होंने यह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। टीम ने सावधानी से शटर को काटा और काफी मशक्कत के बाद चोर को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरी कार्रवाई में इस बात का खास ध्यान रखा गया कि उसे कोई अतिरिक्त चोट न पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।