1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस ने दिया समर्थन

Ghosi by-election 2023: घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को कांग्रेस ने दिया समर्थन

भाजपा ने घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। इस बीच यूपी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तरफ से इसको लेकर सर्मथन पत्र जारी किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। पांच सितंबर को इस सीट पर वोटिंग होगी। इससे पहले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बीच यहां पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

भाजपा ने घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। इस बीच यूपी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अपना समर्थन देने का एलान किया है। UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress State President Ajay Rai) की तरफ से इसको लेकर सर्मथन पत्र जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि, समाजवादी पार्टी इंडियन नेशनल डेवलेपमेन्टल इंक्लूसिव एलाइंस (इंडिया) का हिस्सा है, इसलिए दिनांक 05 सितम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के अन्तर्गत 354-घोसी विधानसभा के होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन प्रदान करती है और अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करती है कि वे समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...