HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अक्षय तृतीया : घर में है शादी तो जल्द खरीदें सोना, कीमतों में जबरदस्त गिरावट

अक्षय तृतीया : घर में है शादी तो जल्द खरीदें सोना, कीमतों में जबरदस्त गिरावट

देश में अक्षय तृतीया पर्व के शुभ मौके पर सोने में गिरावट देखी जा रही है। आज सोने की कीमतों में 73 रुपये की गिरावट आई है। ऐसे में 10 ग्राम सोना महज 47365 रुपये में खरीद सकते हैं। MCX पर जून डिलेवरी वाला सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ भी इसमें सुधार नहीं आया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में अक्षय तृतीया पर्व के शुभ मौके पर सोने में गिरावट देखी जा रही है। आज सोने की कीमतों में 73 रुपये की गिरावट आई है। ऐसे में 10 ग्राम सोना महज 47365 रुपये में खरीद सकते हैं। MCX पर जून डिलेवरी वाला सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ भी इसमें सुधार नहीं आया।

पढ़ें :- उपचुनाव में 9 सीटों पर BJP गठबंधन की जीत सुनिश्चित, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होकर लगने वाली है किनारे : केशव मौर्य

सुबह 10.15 बजे यह 73 रुपये यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 47365 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में यह 47438 रुपये पर बंद हुआ था और आज सुबह 47368 रुपये के भाव पर खुला। सुबह के सत्र में इसने 47343 रुपये का न्यूनतम और 47400 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया है। अगस्त डिलेवरी वाला सोना भी 73 रुपये की गिरावट के साथ 47869 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी की कीमतों में भी आज ​गिरावट

आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के करीब जुलाई डिलेवरी वाली चांदी 103 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 70370 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। सितंबर डिलेवरी वाली चांदी भी 87 रुपये की गिरावट के साथ 71515 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

जानें वैश्विक बाजार में सोने का रेट

पढ़ें :- Maharashtra elections: शरद पवार की पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ इनको बनाया प्रत्याशी

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलेवरी वाले सोने का रेट 0.10 डॉलर यानी 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 1,824.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 3.65 डॉलर यानी 0.20 फीसदी की टूट के साथ 1,823.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...