1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-election : एनडीए ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी को बनाया उम्मीदवार

UP By-election : एनडीए ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी को बनाया उम्मीदवार

यूपी विधानसभा (UP Assembly) की नौ सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार शाम को कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Assembly Seat) से बीजेपी ने सुरेश अवस्थी (Suresh Awasthi) को प्रत्याशी बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा (UP Assembly) की नौ सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार शाम को कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Assembly Seat) से बीजेपी ने सुरेश अवस्थी (Suresh Awasthi) को प्रत्याशी बनाया है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Assembly Seat)   से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। एक मामले में कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई और इरफान को विधानसभा की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा। यह मुस्लिम बहुल सीट है। इस सीट पर सपा या कहें सोलंकी परिवार का वर्चस्व रहा है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Assembly Seat)  पर बीजेपी (BJP) में कई नामों की चर्चा चल रही थी। पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और राकेश सोनकर का नाम सबसे आगे था। नीतू सिंह के लिए लोकसभा में भी टिकट की मांग हुई थी। उसके बाद मेयर के लिए भी लॉबिंग हुई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी। नीतू के अलावा एक और नाम की चर्चा जोरों पर थी। यह नाम था भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नीरज चतुर्वेदी का।

कब किस पार्टी ने दर्ज की जीत?

2012 से 2022 तक सीसामऊ विधानसभा सीट (Sisamau Assembly Seat)  पर इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) ने 3 बार जीत दर्ज की। इससे पहले 2002 और 2007 में संजीव दरियाबादी ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की। इससे पहले 1991, 1993 और 1996 में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा। तीनों बार राकेश सोनकर ने जीत दर्ज की। इससे पहले 1989 में शिव कुमार बेरिया ने जनता दल के टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं, 1980 और 1985 में कमला दरियाबादी ने जीत का परचम लहराया था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले 1977 में जनता पार्टी और 1974 में कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा रहा था।

एनडीए ने 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा

कानपुर की सीसामऊ सीट से सुरेश अवस्थी

मुरादाबाद की कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर

गाजियाबाद से संजीव शर्मा

अलीगढ़ की खैर से सुरेंद्र दिलेर

मैनपुरी की करहल से अनुजेश यादव

पढ़ें :- Women Reservation Bill : प्रियंका गांधी, बोलीं- कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद पहले दिन से महिलाओं को दिलाया वोट का अधिकार, अमेरिका लगे थे 150 साल

प्रयागराज की फूलपुर से दीपक पटेल

अंबेडकरनगर की कटेहरी से धर्मराज निषाद

मिर्जापुर की मझवां से सुचिस्मिता मौर्य

मुजफ्फरनगर की मीरपुर सीट आरएलडी के खाते में है

 

पढ़ें :- West Bengal SIR : SC ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर किया बड़ा हस्तक्षेप, ट्रिब्यूनल में जिनके नाम उन्हें वोट का अधिकार, ममता बोलीं- मुझे न्यायपालिका पर गर्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...