1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold-Silver Price : चांदी 2000 रुपये फिसली, सोने के भी गिरे दाम, जानें आज के रेट

Gold-Silver Price : चांदी 2000 रुपये फिसली, सोने के भी गिरे दाम, जानें आज के रेट

Gold-Silver Price : अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदारी के पहले एक बार रेट जरूर चेक कर लें। सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 62,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,100 रुपए दर्ज है। वहीं, चांदी प्रति किलो 79,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold-Silver Price : अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीदारी के पहले एक बार रेट जरूर चेक कर लें। सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 62,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,100 रुपए दर्ज है। वहीं, चांदी प्रति किलो 79,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

पढ़ें :- Gold- Silver Price Today :  मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष के बीच गोल्ड सुस्त, क्या है चांदी का हाल ?  जानें आज का रेट

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के भाव में आज 2000 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 79,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 81,500 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव में गिरावट

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गई है।22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 63,400 रुपए बिका।आज इसकी कीमत 62,950 रुपये तय की गई है, यानी दाम मे 450 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 66,570 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 66,100 रुपए तय की गई है, यानी भाव में 470 रुपए की गिरावट देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...