HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gonda News: नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए तैयार की गई मिशन शक्ति वॉल

Gonda News: नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए तैयार की गई मिशन शक्ति वॉल

Gonda Mission Shakti Wall: योगी सरकार की पहल पर देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को गोण्डा जिला प्रशासन एक नए अंदाज में सम्मानित करने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से मिशन शक्ति वॉल तैयार की गई है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाई के संदेश के साथ बनी यह वॉल देश और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित है।

By Abhimanyu 
Updated Date

-महिला शक्ति को नए अंदाज में किया सम्मानित, “शक्ति वंदन” समारोह होगा लोकार्पण

पढ़ें :- डीएम नेहा शर्मा के ऐतिहासिक फैसलों से जनता के दिलों में बनाई जगह, स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर गोण्डा

Gonda Mission Shakti Wall: योगी सरकार की पहल पर देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को गोण्डा जिला प्रशासन एक नए अंदाज में सम्मानित करने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से मिशन शक्ति वॉल तैयार की गई है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाई के संदेश के साथ बनी यह वॉल देश और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित है।

मिशन शक्ति वॉल में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनीनायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्टर दीपा कर्माकर समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है। जिसका लोकार्पण आगामी 22 अक्टूबर को आयोजित 11000 कन्याओं के भव्य कन्या पूजन समारोह “शक्ति वंदन” के अवसर पर किया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि यह शख्सियत सभी के लिए एक मिसाल हैं। इन्होंने अपनी मेहनत, कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से समाज में कभी न मिटने वाली एक छाप छोड़ी है। आने वाली पीढ़ी भी इनसे प्रेरणा ले, इसलिए यह वॉल तैयार की गई है।

मिशन शक्ति वॉल में इनको मिला स्थान

पढ़ें :- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन पर साक्षी मलिक ने उठाया सवाल, कहा-नंदनी नगर के अलावा कहीं भी...

इस वॉल में राजनीति, समाजसेवा, खेलकूद, विज्ञान समेत सभी अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओँ को स्थान दिया गया है। इनमें, देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, एथलीट पीटी ऊषा, नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, चित्रकार अमृता शेरगिल, तैराक आरती शाह, भारतीय पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, जिमनास्ट दीपा कर्माकर, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, पूर्व राज्यपाल सरोजनी नायडू, वनस्पति वैज्ञानिक जानकी अम्माल, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर, खिलाड़ी मैरी कॉम, क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज, संत मदर टेरेसा, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कवयित्री पंडिता रमाबाई, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को शामिल किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...