1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur Link Expressway : अब दो घंटे में तय होगा आजमगढ़ से गोरखपुर सफर, आज से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Gorakhpur Link Expressway : अब दो घंटे में तय होगा आजमगढ़ से गोरखपुर सफर, आज से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 7283.28 करोड़ की लागत से पूरा हो गया है। शुक्रवार से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Link Expressway) पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। 91.35 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को न सिर्फ राजधानी लखनऊ से जोड़ेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आजमगढ़। बहुप्रतीक्षित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 7283.28 करोड़ की लागत से पूरा हो गया है। शुक्रवार से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Link Expressway) पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। 91.35 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर को न सिर्फ राजधानी लखनऊ से जोड़ेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आजमगढ़ के सलारपुर में इसका लोकार्पण कर दिया है।

पढ़ें :- LPG crisis: एलपीजी संकट के बीच लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, 6.5 करोड़ सिलिंडर हो जाएंगे फुल

बल्कि प्रदेश की आधारभूत संरचना में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वहीं गोरखपुर पहुंचने में पांच नहीं महज दो घंटे लगेंगे। आजमगढ़ मुख्यालय (Azamgarh Headquarters) से गोरखपुर की दूरी 100 किमी है। वहीं फूलपुर तहसील के चकिया सलारपुर से गोरखपुर की दूरी 160 किमी थी। अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे (Gorakhpur Link Expressway)  को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) में जोड़ दिया गया है तो यह दूरी जहां आजमगढ़ से बढ़ रही है तो वहीं, चकिया सलारपुर से यह दूरी 70 किमी घट गई है।

 एक्सप्रेस-वे होने के कारण यात्रा सुगम होगी

हालांकि आजमगढ़ से करीब 60 किमी दूरी बढ़ी तो जरूर, लेकिन एक्सप्रेस-वे होने के कारण यात्रा सुगम होगी और तेज गति से वाहन चलाते हुए कम समय में गोरखपुर पहुंच सकते हैं। वर्तमान में आजमगढ़ से गोरखपुर की 100 किमी की दूरी पांच घंटे में तय होती थी, लेकिन अब यह डेढ़ से दो घंटे में तय हो सकेगी। वहीं फूलपुर तहसील (Phoolpur Tehsil) क्षेत्र से भी इतना ही समय लगेगा। लोकार्पण से लोगों की यात्रा सुगम होगी।

पढ़ें :- Netanyahu video: "मरे या जिंदा हैं नेतन्याहू, मौत की अफवाहों के बीच सामने आया चौकाने वाला वीडियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...